BIHAR NEWS : राष्ट्रीय खेल दिवस पर CM सम्राट ने पैरा एथलीटों को किया सम्मानित, सोमन राणा को 30 लाख और झंडू कुमार को 15 लाख
पटना: राजधानी पटना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल2026में पदक जीतने वाले बिहार के पैरा एथलीट खिलाड़ियों को सम्मानित किया. लोक सेवक आवास स्थित‘संकल्प’सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शानदार प्रदर्शन करने वाले सोमन राणा और झंडू कुमार को सम्मान राशि के चेक,अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किए.
पुरुषF57शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीतने वाले बिहार के खिलाड़ी सोमन राणा को मुख्यमंत्री ने30लाख रुपये की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया. वहीं,पुरुष पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतने वाले झंडू कुमार को15लाख रुपये की सम्मान राशि दी गई.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों से बातचीत की और राष्ट्रमंडल खेलों में उनके अनुभवों की जानकारी ली. उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सोमन राणा और झंडू कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का गौरव बढ़ाया है,बल्कि बिहार को भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों को सम्मानित करना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने,बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य के खिलाड़ियों की उपलब्धियां बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि बिहार के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग और सम्मान दिया जाएगा.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-