Live

Bihar News

दरभंगा के मिथिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों ने भ्रष्टाचार व मनमानी के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन, कई छात्र हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

दरभंगा: विश्वविद्यालय में चल रहे कथित भ्रष्टाचार,मनमानी,शैक्षणिक अव्यवस्था और फर्जी कुलपति को पदमुक्त करने की मांग को लेकर संयुक्त छात्र मोर्चा ने दीक्षांत समारोह के दौरान आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया. छात्र नेता कार्यक्रम स्थल जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. प्रदर्शन में आइसा,आरवाईए,एनएसयूआई, AISF, SFI,छात्र राजद समेत कई छात्र संगठन शामिल रहे.

छात्रों का मिर्जापुर चौक से शुरू जुलूस आयकर चौक होते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचा,जहां पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद छात्र बैठकर प्रदर्शन करने लगे.

छात्रों ने कुलाधिपति से वार्ता की मांग की,लेकिन वार्ता का समय न मिलने पर आक्रोश बढ़ा. प्रशासन ने कई छात्रों को हिरासत में लेकर थाने ले गया,जहां एसडीओ के माध्यम से मांग पत्र कुलाधिपति तक भेजा गया.

छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन संगठित लूट, ट्रांसफर–पोस्टिंग में भ्रष्टाचार, फर्जी नियुक्ति और दीक्षांत समारोह में भारी वसूली जैसे मामलों में लिप्त हैं. नेताओं ने विश्वविद्यालय की सभी नियुक्तियों, ट्रांसफर और प्रभारी प्रधानाचार्य की जांच व ऑडिट की मांग की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें