BIHAR NEWS : पटना में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी हुए शामिल
पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को पटना में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई. उपमुख्यमंत्री के साथ कई सदस्य सांसद भी बैठक में शामिल हुए.
बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा आज पटना जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक सफल हुई. इसमें सांसद, विधायक और सदस्यों द्वारा अनेक सुझाव दिए गए हैं जो लागू करने लायक था उस पर निर्देश दिया है. जिला पदाधिकारी ने तत्काल उसको लागू करने का आदेश भी दे दिया है और उनके बहुमूल्य सुझाव दिया है. इन कार्यक्रमों की शुरुआत पिछली सरकारों ने खासतौर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समय में सात निश्चय, सात निश्चय दो और सात निश्चय तीन इसमें जिन योजनाओं की शुरुआत हुई थी उसकी समीक्षा हमने की है और जो मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी ने सहयोग शिविर का आयोजन शुरू कराया है उसके बारे में भी हम लोगों ने कहा है कि लोगों को अपनी शिकायत के सहयोग शिविर के पोर्टल पर जरूर डालने चाहिए और उससे निदान में आसानी होगी. इसलिए पहले जो योजनाएं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के समय में चल रही है ज्यादातर योजना उसी समय की है उसकी समीक्षा की है.
पटना से अंकित कुमार की रिपोर्ट-