Hindi News / नक्सलियों की देसी रायफल, कारतूस और विस्फोटक बरामद

जमुई में SSB की बड़ी कार्रवाई : नक्सलियों की देसी रायफल, कारतूस और विस्फोटक बरामद

Edited By:  |
jamui mai ssb ki badi karrawai jamui mai ssb ki badi karrawai

जमुई : बड़ी खबर बिहार के जमुई से है जहां SSB जवानों ने चरकापत्थर थाना क्षेत्र के धमनी और सुरायडीह गांव के बीच जंगली इलाके से बड़ी सफलता हासिल की है. डॉग स्क्वॉड के साथ चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और बम बनाने का सामान बरामद किया है. चरकापत्थर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भी इस अभियान में SSB के साथ मौजूद थे.

बताया जा रहा है किSSB16वीं बटालियन को गुप्त सूचना मिली थी कि धमनी-सुरायडीह के जंगल में नक्सलियों ने हथियार और विस्फोटक छिपा रखे हैं. सूचना परSSBके जवानों ने डॉग स्क्वॉड के साथ गुरुवार को इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. जंगल में एक जगह जमीन के नीचे डंप बनाकर रखे गए हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ है.

SSBसूत्रों के अनुसार बरामद सामान में एक देसी रायफल,कारतूस और बम बनाने में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक,डेटोनेटर,तार व अन्य सामग्री शामिल है. ऐसी आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे. डॉग स्क्वॉड की मदद से ही जमीन के नीचे छिपाए गए डंप का पता चला.

हथियार बरामदगी के बादSSBऔर चरकापत्थर पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च अभियान तेज कर दिया है. आसपास के जंगलों में भी छापेमारी की जा रही है. जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

SSB16वीं बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. बरामद हथियार और विस्फोटक को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है कि यह डंप किस नक्सली दस्ते का है.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट-