BIHAR NEWS : मंत्री शैलेन्द्र ने मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज का किया निरीक्षण, अपने पुराने हॉस्टल को देख छात्र जीवन की ताजा की यादें
मोतिहारी:बिहार के पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र शनिवार को मोतिहारी के इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचे. वहां उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज का भ्रमण किया और हॉस्टल का निरीक्षण किया.
मंत्री शैलेन्द्र1982में इसी इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई की थी. उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल का जायजा करते हुए अपने पुराने आवास वाले कमरे का अवलोकन किया और सिर झुकाकर प्रणाम भी किया. मंत्री शैलेंद्र ने इंजीनियरिंग के छात्रों को बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हम भी जब1982में इस कॉलेज में दाखिला लिया था तो खुशी हुई थी और आज भी हम सब खुश हैं क्योंकि इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार तरक्की कर रहा है. यहां के छात्र पूरे देश दुनिया में पपरचम लहरा रहे हैं. वहीं पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने बिहार के पुल पुलियों को लेकर साफ लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी अधिकारी पदाधिकारी गड़बड़ी करते पकड़े जाएंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी. विभाग अब हर बड़े पुलों का समीक्षा करवा रहा है. पदाधिकारियों की टीम लगातार हर बड़े पुलों का समीक्षा कर रही है. वैसे पदाधिकारी जिनके समय में गड़बड़ पुल का निर्माण हुआ है, वैसे लोगों पर कार्रवाई तय है.
मोतिहारी से अमित कुमार की रिपोर्ट-





