Hindi News / आज नाम वापसी की अंतिम समय सीमा,3 बजे के बाद सभी 10 उम्मीदवारों...

बिहार MLC चुनाव : आज नाम वापसी की अंतिम समय सीमा,3 बजे के बाद सभी 10 उम्मीदवारों को मिलेगा जीत का प्रमाणपत्र

Edited By:  |
bihar mlc chunaw

पटना:बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चल रही निर्वाचन प्रक्रिया के तहत आज नाम वापसी का अंतिम दिन है. उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की समय सीमा दोपहर तीन बजे तक निर्धारित की गई है. निर्वाचन आयोग के तय कार्यक्रम के अनुसार यदि 3 बजे तक कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेता है, तो इसके बाद सभी 10 उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित करते हुए जीत का प्रमाणपत्र सौंप दिया जाएगा।.

कुल 10 उम्मीदवारों ने किया था नामांकनदाखिल

गौरतलब है कि बिहार विधान परिषद की 10 रिक्त सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान सभी उम्मीदवारों के दस्तावेज और नामांकन प्रपत्र सही पाए गए थे. ऐसे में सीटों की संख्या के बराबर ही उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चुनाव की नौबत नहीं आई.अब केवल नाम वापसी की औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है. इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी की ओर से संजय मयूख, पवन सिंह, अनिल ठाकुर और शीला पंडित उम्मीदवार हैं. जनता दल यूनाइटेड ने निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी मैदान में हैं, जबकि राष्ट्रीय जनता दल ने सुनील कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है.

यदि निर्धारित समय सीमा तक कोई अप्रत्याशित घटनाक्रम नहीं होता है,तो आज शाम तक सभी 10 उम्मीदवारों का विधान परिषद सदस्य बनना तय माना जा रहा है. इसके साथ ही बिहार विधान परिषद की रिक्त सीटों को भरने की प्रक्रिया भी औपचारिक रूप से पूरी हो जाएगी.