बोकारो में मामूली विवाद में खूनी संघर्ष : जमकर लाठी-डंडे और हथियार चले,दोनों पक्षों से लगभग 6 घायल
बोकारो: जिले के सेक्टर-1बी बीएसटी थाना क्षेत्र स्थित धोबी लाइन अंबेडकर नगर में नाली और रास्ते के विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष हुआ है. मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले. इस घटना में दोनों पक्षों से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सभी घायलों को बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
रास्ते को लेकर लंबे समय से चल रहा था विवाद
घटना सेक्टर-1बी के धोबी लाइन अंबेडकर नगर की है. जहां नाली और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. बीतेबुधवार को विवाद इस हद तक बढ़ गया कि खूनी संघर्ष में तब्दिल हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई,जिसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार भुजली का इस्तेमाल होने लगा. संघर्ष में कई लोग घायल हो गए,जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया.एक पक्ष का आरोप है कि मोहल्ले में टूटी हुई नाली का निर्माण सभी लोगों के सहयोग से कराया गया था. निर्माण के बाद कुछ लोग जबरन नाली के ऊपर से वाहन लेकर गुजर रहे थे. जिसका विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ और बाद में मारपीट की घटना हो गई.





