Live

पुलिस टीम पर हमला

सासाराम में लूटेरों ने थानेदार को मारी गोली..मचा हड़कंप

A
Arun Chourasiaलेखक

Sasaram:-बिहार में अपराधियों का मनोबल इस कद बढा हुआ है कि वह आम आदमी के साथ ही पुलिसकर्मी पर भी हमला करने से पीछे नहीं हट रहा है।इस कड़ी में सासाराम में लूटपाट की सूचना पर पहुंचे थानेदार पर अपराधियों ने ताबतोड़ गोली चलाईन जिसमें थानेदार घायल हो गया है और उसे गंभीर स्थिति में बनारस रेफर किया गया है।

यह हमला रोहतास जिला के दरिगांव थाना क्षेत्र के एनएचएनएच पर धनकी जामुन मोड़ के पास की है.मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ट्रक में लूटपाट की सूचना मिलने पर छापेमारी के लिए निकले थे, इसी दौरान उन पर अपराधियों ने हमला कर दिया.थानेदार दिवाकर कुमार ने बचने की भरसक कोशिश की पर गोली उनके हथेली में लगी है.प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें वाराणसी भेजा गया है.. उधर पुलिस पर हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.गोली मारने के बाद तीन अपराधी अपाची बाइक छोड़ फरार हो गए.वहीं गोलीबारी की सूचना के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचें और लूटपाट एवं पुलिस पर हमला करने वाले फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापमारी तेज कर दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें