Live

BIHAR ELECTION 2025

अखिलेश यादव ने जमुई में महागठबंधन प्रत्याशी शमशाद आलम के पक्ष में किया चुनावी सभा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमुई: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकरयूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादवनेजमुई में चुनावी सभा किया. उन्होंने जमुई विधानसभा के चुआ हाईस्कूल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशी शमशाद आलम के पक्ष में मतदान करने की अपील की और बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही.

अखिलेश यादव ने कहा कि पूरे बिहार में बदलाव की हवा बह रही है और आपलोग जमुई में भी बदलाव करने का काम करें. उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने बीस वर्षों में पलायन, बेरोजगार युवाओं को नौकरी के नाम पर कुछ नहीं किया. इसलिए इस बार नौकरी देने वाली सरकार चुनें. हमनें जिस तरह से यूपी में पुलिस व्यवस्था दुरुस्त किए थे. उसी तरह बिहार में भी लोगों को थाना नहीं जाना पड़ेगा. उसके घर पर पुलिस आ जाएगी. बिहार में तो थाना जाने के बाद लोगों को लूटलियाजाताहै.

जमुई से सदानंद कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें