Live

BIHAR ELECTION 2025

अररिया में तेजस्वी यादव ने की ताबड़तोड़ चुनावी सभा, कहा-सरकार बनाइए और सरकारी नौकरी पाइए

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

अररिया: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अररिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ताबड़तोड़ चुनावी सभा कर रहे हैं. उन्होंने रानीगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अविनाश मंगलम के लिए जनता से वोट देने की अपील की.

रानीगंज के लाल जी हाई स्कूल मैदान में सभा करने के बाद जोकीहाट विधानसभा से प्रत्याशी शाहनवाज आलम के लिए तेजस्वी यादव ने चुनाव प्रचार किया और जोकीहाट के सोहन्दर में चुनावी सभा को सम्बोधित किया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने सिकटी विधानसभा क्षेत्र से VIP प्रत्याशी हरिनारायण प्रामाणिक के लिए प्रचार किया और जनता से वोट देने की अपील भी की.

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने NDA पर जमकर हमला बोला और कहा कि हमारी सरकार बनाइये और सरकारी नौकरी पाइये. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बना दिया है. मेरे एक हेलीकाप्टर के पीछे नरेंद्र मोदी ने 30 हेलीकाप्टर लगा दिया है. तेजस्वी यादव ने मंच से महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो 30 हजार रुपये माई-बहन मान के तहत महिलाओं के खाते में हम डालने का काम करेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें