Hindi News / अगले सप्ताह मंत्रियों की तस्वीर होगी साफ,नेताओं के बीच संवाद जारी

बिहार कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज : अगले सप्ताह मंत्रियों की तस्वीर होगी साफ,नेताओं के बीच संवाद जारी

Edited By:  |
bihar cabinet vistar ki tayari tej

पटना:बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. सम्राट सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचती नजर आ रही हैं. खबर है कि अगले सप्ताह तक मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है, जिसमें मंत्रियों की संख्या बढ़ाकर लगभग 30 तक की जा सकती है. हाल ही में दिल्ली में हुई अहम बैठकों के बाद इस प्रक्रिया को गति मिली है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी दिल्ली में शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जहां कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक संतुलन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार से भी मुलाकात की, जिससे साफ संकेत मिलता है कि सरकार व्यापक रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है.

सूत्रों के मुताबिक, इस विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा. कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, वहीं कुछ पुराने मंत्रियों के विभागों में बदलाव भी संभव है। खासतौर पर सहयोगी दलों के बीच तालमेल बैठाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि सरकार मजबूत और स्थिर बनी रहे.

बताया जा रहा है कि कुछ सीटें जानबूझकर खाली रखी जा सकती हैं, ताकि भविष्य की राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार समायोजन किया जा सके. बीजेपी, जदयू, हम और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के बीच लगातार संवाद जारी है.

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कैबिनेट विस्तार आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इससे सरकार अपनी छवि मजबूत करने के साथ-साथ संगठन को भी सशक्त करना चाहती है.

अब सबकी नजर अगले सप्ताह पर टिकी है, जब यह साफ हो जाएगा कि किन चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिलती है और किसे इंतजार करना पड़ेगा.