Hindi News / मोकामा में गंगा किनारे बड़े गड्ढे में डूबने से 2 बच्चे की मौत,...

BIG NEWS : मोकामा में गंगा किनारे बड़े गड्ढे में डूबने से 2 बच्चे की मौत, परिजनों में मातम

Edited By:  |
big news

मोकामा : बड़ी खबर बिहार के मोकामा से है जहां प्रखंड के दरियापुर गांव में शुक्रवार को स्नान करने के दौरान गंगा किनारे बने बड़े गड्ढे में डूबने से 2 बच्चे की मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

बताया जा रहा है कि मोकामा प्रखंड के दरियापुर गांव में शुक्रवार को काली स्थान घाट गए दो बालक गंगा किनारे बने बड़े गड्ढे में पांव फिसलने से डूब गए. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया. बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े,लेकिन बारह वर्षीय मोहम्मद रेहान और पंद्रह वर्षीय मोहम्मद जैद की मौत हो गई. ग्रामीणों ने दोनों बालकों को अस्पताल भी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद दरियापुर गांव में मातम पसर गया और परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. घटना की सूचना मिलते ही हाथीदह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ भेज दिया.

मोकामा से कमाल उद्दीन की रिपोर्ट--