Hindi News / वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमन्त सोरेन...

BIG NEWS : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमन्त सोरेन उनसे मिलने पहुंचे हॉस्पिटल

Edited By:  |
big news

Ranchi : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ गई. तबीयत खराब होने पर उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उनसे कुशल क्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे. सोमवार रात में ही उन्हें लू लगने की शिकायत पर मंगलवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया .

दरअसल वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर सोमवार शाम पलामू से रांची लौटे. तभी रात में उनकी तबीयत खराब हो गई. इसके बाद उन्हें मंगलवार को रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया. फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई ताजा अपडेट जारी नहीं किया गया है. वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना पर सीएम हेमन्त सोरेन अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद डॉक्टरों से राधाकृष्ण किशोर का हाल चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

रांची से राजीव मोहन श्रीवास्तव की रिपोर्ट--