BIG NEWS
निगरानी टीम ने नालंदा में राजस्व कर्मचारी को 4500 रुपये घूस लेते दबोचा
पटना: बड़ी खबर बिहार से है जहां निगरानी टीम ने नालंदा के कराय पसुराय के राजस्व कर्मचारी को 4500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर पटना लाया जा रहा है. एक व्यक्ति से काम के एवज में रिश्वत मांगा गया था. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीजी जितेंद्र गंगवार ने इसकी जानकारी दी है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।