BIG NEWS : जस्टिस सुधीर सिंह को पटना हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश किया गया नियुक्त
Patna : पटना हाईकोर्ट के वरीय जज जस्टिस सुधीर सिंह वर्तमान चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय के11जुलाई,2026को सेवानिवृत्त होने के उपरांत कार्यकारी चीफ जस्टिस के रूप में कार्य करेंगे. इस सन्दर्भ में केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.
आज पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त हो रही चीफ जस्टिस मीनाक्षी मदन राय का भावपूर्ण विदाई समारोह शताब्दी हॉल में आयोजित किया गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में माननीय जज, अधिवक्तागण, एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश चंद्र वर्मा, अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार आदि इस समारोह में उपस्थित हुए.
इनके अलावे चीफ जस्टिस के परिवार के सदस्यगण भी उपस्थित थे. इनका जन्म12जुलाई, 1964को हुआ था. इनकी आरम्भिक शिक्षा तथानगचेन स्कूल, गंगटोक, में हुआ. इन्होंने राजनीतिशास्त्र में लेडी श्रीराम कॉलेज,दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की.
दिल्ली विश्वविद्यालय के कैम्पस लॉ सेन्टर से1989में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की.1990में दिल्ली बार एसोसिएशन में इनरौल हुई.1990में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के रूप में न्यायिक सेवा में आई.
15अप्रैल, 2015को सिक्किम हाईकोर्ट के जज के रप में नियुक्त हुई. उन्होंने2018,2019,2020में एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया. फिर2025में भी एक्टिंग चीफ जस्टिस के रूप में कार्य किया.
फिर पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस व दूसरी महिला चीफ जस्टिस के रूप में पांच जून, 2026 को कार्यभार संभाला. उन्हें पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रुप में कार्यकाल बहुत छोटा रहा,लेकिन उन्होंने अपना प्रभाव छोड़ा.
पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--