Hindi News / पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान, मुख्य न्यायाधीश...

BIG NEWS : पटना हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान, मुख्य न्यायाधीश ने किया सम्मानित

Edited By:  |
big news

Patna : पटना हाईकोर्ट में 1मार्च, 2026से31मई, 2026के बीच सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को मंगलवार शाम पांच बजे चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने सम्मानित किया.

इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू के अलावे बडी संख्या में माननीय जज, बिहार राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष, तीनों अधिवक्ता संघों के पदाधिकारीगण, रजिस्ट्री के अधिकारीगण,कोर्ट के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे.

इस सम्मान समारोह का आयोजन उन सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों की विश्वसनीयता,काम के प्रति लगन,बहुमूल्य योगदान, समर्पण भाव की मान्यता और प्रशंसा व्यक्त करने के लिए किया गया था.

साथ ही इस अवसर पर चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने236अधिकारियों व कर्मचारियों, जो7जनवरी, 2026से31मई2026के बीच नियुक्ति/ प्रोन्नति से इस संस्था के सदस्य बने हैं, उनका भी चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि उच्च मापदंड, अपने व्यवसायिक कर्तव्यों का सही रूप से निर्वहन करना उनका लक्ष्य होना चाहिए.

यहां ये बताना उचित होगा कि चीफ जस्टिस संगम कुमार साहू ने तीस अधिकारियों व कर्मचारियों को,जो1जुलाई, 2025से28फरवरी, 2026के मध्य में सेवानिवृत्त हुए थे, को फरवरी, 2026में एक समारोह सम्मानित किया था.

इस सम्मान समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन सहित संपन्न हुआ.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट--