BIG NEWS : पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
पटना: बड़ी खबर पटना से है जहां 19.02.2023 को नदी थाना अंतर्गत ग्राम जेटुली में हुए हत्याकांड में फरार चल रहे ₹50,000/- के इनामी अपराधी पप्पू राय को पुलिस ने 04.05.2026 को बेऊर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
उल्लेखनीय है कि उक्त हत्या कांड में पूर्व में ही 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है.
इसके अतिरिक्त,दिनांक 01.02.2026 को#नदी थाना अंतर्गत हुए एक अन्य हत्या के मामले में भी 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है.
सभी मामलों में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. वहीं इस कांड में संलिप्त 50000 के इनाम के अपराधी अभी पप्पू राय की गिरफ्तारी हुई है. तीन लोग अभी भी फरार हैं जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. उन लोगों पर भी 50-50 हजार रुपए का इनाम रखा गया है. नदी थाना अंतर्गत जेटली गांव के मामला था जहां भयंकर बवाल हुए थे. पूरे मकान में भी आग लगा दिया गया था. यह लोग जमीन विवाद के मामले में हिंसक झड़प हुई थी.