Live

BIG NEWS

निगरानी टीम ने दलसिंहसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और लिपिक को 40 हजार रिश्वत लेते दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से है जहां जिले के दलसिंहसराय में मंगलवार को निगरानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कृषि पदाधिकारी और क्लर्क को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा है. निगरानी को दोनों के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी.

जानकारी के अनुसारअनुमंडल कृषि पदाधिकारी और क्लर्क एक व्यक्ति से काम के एवज में रिश्वत की मांग की थी. इसकी शिकायत के बाद निगरानी की टीम ने आरोपों की जांच कर और कार्रवाई करते हुए दलसिंहसराय के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राकेश कुमार और लिपिक ललन कुमार को 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. निगरानी की टीम ने दोनों आरोपियों को दलसिंहसराय से पटना के लिए रवाना हो गई. इस कार्रवाई के बाद अनुमंडल कृषि कार्यालय में हड़कंप मच गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें