BIG NEWS : पटना हाईकोर्ट ने सही जानकारी छुपाने के मामले में बिहार के 42 विधायकों को जारी किया नोटिस

Edited By:  |
big news

Patna :पटना हाईकोर्ट ने विभिन्न चुनाव याचिकायों पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है. इन चुनाव याचिकाओं पर अलग अलग तिथियों पर कई जजों ने सुनवाई की.

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दी गयी जानकारियों का आधार सही नहीं होने के मामले में ये याचिकाएं दायर की गयी है. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार समेत पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. संबंधित सीटों पर चुनाव हारने वाले उम्मीदवारों ने चुनाव में विजयी उम्मीदवारों के विरुद्ध चुनाव याचिकाएं दायर कर उनके निर्वाचन को चुनौती दी है.

इनमें मुख्य आधार चुनाव प्रक्रिया में अनियमिताताएँ बरती गयी. साथ ही चुनावी हलफ़नामे में आपराधिक पृष्ठभूमि की सही जानकारी नहीं दिया जाना,संपत्ति का सही ब्यौरा नहीं देना व अन्य आवश्यक जानकारियों को छुपा लेने का मामला है.

हाईकोर्ट ने कहा है कि चुनावी हलफ़नामा सही ढंग से देना बहुत आवश्यक है. यह लोकतान्त्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है. पृष्ठभूमि,संपत्ति व अन्य जानकारियां बिल्कुल सही ढंग से दिया जाना चाहिए.

कोर्ट ने कहा है कि चुनावी हलफ़नामा में गलत तथ्यों को देना गंभीर मामला है. इसमें जनता को प्राप्त जानकारियों के आधार पर मन बनाते हैं कि कौन सा उम्म्मीदवार सही है और किसे मत देना है.

जिन 42 विधायकों को नोटिस जारी किया गया है,उनमें प्रमुख विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार,वित्त व ऊर्जा मंत्री विजयेन्द्र यादव,पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा,विधायक चेतन आनंद आदि शामिल हैं.

कोर्ट ने सत्ता और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस जारी किया है. चुनावी पारदर्शिता के आधार पर ही मतदाता उम्मीदवारों को अपना मत देते हैं. इन मामलों पर आगे सुनवाई अलग अलग तिथियों पर की जाएगी.