Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से की मुलाकात

BIG NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने राज्यपाल सैयद अता हसनैन से की मुलाकात

Edited By:  |
big news

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अचानक लोक भवन पहुंचे,जहां उन्होंने बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बीच हुई इस शिष्टाचार भेंट को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज है.

हालांकि,मुलाकात के तत्काल कारण को लेकर आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि दोनों के बीच बिहार के मौजूदा प्रशासनिक हालात,विकास कार्यों और आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई होगी. राज्यपाल से मुख्यमंत्री की यह मुलाकात ऐसे समय हुई है,जब प्रदेश में कई अहम प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां जारी है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-