Live

BIG NEWS

सीवान में निगरानी टीम ने सिसवन थाना के SI कन्हैया सिंह को 40 हजार घूस लेते पकड़ा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सीवान : बड़ी खबर बिहार केसीवान से है जहां निगरानी विभाग की टीम ने सिसवन थाना में तैनात दारोगा कन्हैया सिंह को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि सिसवन थाना में तैनात एसआई कन्हैया सिंह सिसवन के ही जमीनी विवाद में केस से नाम हटाने के एवज में एक व्यक्ति से 40 हजार रुपए घूस मांगा था. इसके बाद भुक्तभोगी ने निगरानी विभाग में इसकी शिकायत की जिसके बाद निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है. सिसवन थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक स्थित चाय दुकान से घुसघोर दारोगा की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तारी के बाद निगरानी टीम ने दारोगा को अपने साथ लेकर गई है.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें