Live

BIG NEWS

निरसा में अवैध कोयला उत्खनन के दौरान चाल धंसने से 1 व्यक्ति की मौत, 3 लोगों के घायल होने की आशंका

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

निरसा : बड़ी खबर धनबाद से है जहां निरसा थाना क्षेत्र के चापापुर ओसीपी में बुधवार को अवैध कोयला उत्खनन के लिए उतरे लोगों पर अचानक कोयले का अंबार गिर गया. हादसे में 1 शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 से 4 लोगों के घायल होने की आशंका है. वहीं एक अन्य व्यक्ति की हालत गंभीर है. घटना के बाद परिजनों ने उसे धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल ले गया. हालांकि इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों की मानें तो इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 से 4 लोग घायल हुए हैं. गौरतलब है कि चापापुर ओसीपी स्थित अवैध कोयला उत्खनन स्थल से महज चंद कदम की दूरी पर निरसा थाना स्थित है. लेकिन आए दिन यहां से बड़े पैमाने पर अवैध कोयला उत्खनन कर आस पास के कोयला भट्ठों में खपाया जाता है, साथ ही साथ पिकअप वैन के जरिए अवैध कोयला गोविंदपुर थाना क्षेत्र और कालुबथान थाना क्षेत्र के भट्ठों में भेजा जा रहा है. पुलिस के आंखों के सामने हर दिन कोयले का अवैध कारोबार चल रहा है और पुलिस चुप्पी साधे बैठी है. इसका खामियाजा आज गरीब मजदूरों को अपनी जान गंवा कर भरनी पड़ी है.

बताया जा रहा है कि दोनों मृतक निरसा थाना क्षेत्र के तालबेडिया गांव के रहने वाले थे. जबकि अन्य दबे लोग आस पास के ग्रामीण है जो हर दिन कोयला उत्खनन किया करते थे. घटना की खबर मिलते ही आस पास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई है. जबकि स्थानीय निरसा पुलिस प्रशासन अभी तक मौके पर नहीं पहुंची है.

पूरे मामले पर पुलिस प्रशासन मौन,एसडीपीओ को घटना की खबर नहीं है.

निरसा एसडीपीओ रजतमणि बाखला से फोन पर बात करने पर उन्होंने कहा कि मुझे घटना की जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि आपके जरिए मामले की जानकारी मिली है. इस पर निरसा थाना प्रभारी से जानकारी लेकर ही ज्यादा कुछ कह पाऊंगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें