Live

BIG NEWS

जहानाबाद में प्राचार्य पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा, मामला दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जहानाबाद : बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां नगर थाना क्षेत्र के मलहचक मोड पर संचालित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के नाबालिग छात्राओं ने अपने प्रधानाध्यापक पर छेड़खानी करने का गंभीर आरोप लगाई है. इसके बाद परिजनों ने स्कूल पहुंच कर जमकर हंगामा किया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझा मामले को शांत कराया.

बताया जा रहा है कि मलहचक मोड स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय के छात्राओं ने प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छेड़खानी, प्राइवेट पार्ट छूने जैसे कई गंभीर आरोप लगाई है. जिसके बाद इस घटना की जानकारी छात्राओं के द्वारा अपने परिजनों को दी गई. स्कूल में पढ़नेवाले छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर बवाल काटा है. वहीं इस घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर हंगामा कर रहे परिजनों को किसी तरह से समझा बुझाकर मामले को शांत कराया और परिजन और छात्राएं समेत सभी को थाना लाया गया.

परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन देकर नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद पीड़ित छात्राओं ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुमार के द्वारा अक्सर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ किया जाता है और विरोध करने पर काफी डराया धमकाया जाता था. पर आज कुछ ज्यादा ही उनके द्वारा गलत हरकतें की गई. इसका कई लड़कियों ने खुलकर प्रधानाध्यापक का विरोध किया और सभी लोगों ने अपने-अपने परिजनों को जाकर इसकी जानकारी दी. इसके बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुँचकर हंगामा किया.

वहीं इस मामले में नगर थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने ऑफ कैमरा बताया कि छात्राओं के परिजन के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है जिस पर केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

वहीं इस घटना के बाद प्रधानाध्यापक संजय कुमार अपने विद्यालय से फरार हो गए हैं. फिलहाल इन सारी विन्दुओं पर जाँच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है.

जहानाबाद से चन्दन मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें