Live

BIG NEWS

गढ़वा में 2.5 किलो एवं 1 किलो का IED बम बरामद, बम को किया गया डिफ्यूज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : इस वक्त की बड़ी खबरगढ़वा से है जहां जिले में सीआरपीफ 172 बटालियन एवं गढ़वा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने जंगल से ढाई किलो एवं एक किलो का आईईडी बम बरामद किया है. नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए ये आईईडी बम जंगल में छिपा कर रखा गया था.

बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों ने बुढ़ा पहाड़ के तल्हाटी तुरेर और खपरी महुआ के जंगल में 2.5 किलोग्राम एवं 1 किलोग्राम का आईईडी बम जब्त किया है. भाकपा माओवादियों ने बम को प्लांट किया था. साथ में कोड़िक्स वायर,डेटोनेटर,एक देसी बंदूक को भी सुरक्षा बलों ने बरामद किया है. बुढ़ा पहाड़ के तल्हाटी तुरेर और खपरी महुआ के जंगल से बरामद किया गया है. सीआरपीफ के बीडीडीएस की टीम ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम को डिफ्यूज कर दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें