BIG BREAKING : बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, सी के अनिल का तबादला, अरुण सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
पटना : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है. बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की बड़ी अधिसूचना जारी किया गया है. राज्य में प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है. प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सी के अनिल का तबादला हुआ है. उन्हें बिहार राज्य योजना परिषद, पटना में पदस्थापित किया गया है. यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी. विभाग में नई जिम्मेदारी अरुण सिंह को सौंपी गई है. 2007 बैच के आईएएस अरुण सिंह को सचिव के रूप में जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है. विभाग के सभी कार्यों की जिम्मेदारी अब उनके पास होगी. राज्यपाल के आदेश से अधिसूचना जारी की गई है. वेतन नियमावली 2016 के तहत प्रभार संबंधी आदेश भी लागू है. सरकार के अपर सचिव द्वारा आदेश जारी कर जानकारी दी गई.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--