BIG BREAKING : बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल समीक्षा बैठक
Edited By:
|
Updated :15 Apr, 2026, 02:34 PM(IST)
पटना:राजधानी पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बुधवार को उच्च स्तरीय बैठक हुई. बैठक मेंPMGऔरPRAGATIयोजनाओं की प्रगति पर बड़ी समीक्षा हुई.
मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान दरभंगा AIIMS प्रोजेक्ट को लेकर सख्त निर्देश दिया है. 15 मई तक HT लाइन शिफ्ट करने का टारगेट तय किया गया है. गया IMC प्रोजेक्ट से 1.10 लाख रोजगार की उम्मीद है. डोभी में इंडस्ट्रियल पुलिस स्टेशन और हेलीपैड पर जोर दिया गया है. JMVP प्रोजेक्ट की प्रगति 76.78%, काम तेज करने के निर्देश दिया गया है. 4477 PACS में से लगभग सभी e-PACS बने. नगर विकास में कचरा प्रबंधन पर सख्ती . पटना में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर चर्चा हुई. GPS से कचरा वाहनों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी. मुख्य सचिव ने तय समय में काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--