Live

BIG BREAKING

सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान में कोरगो जंगल से 200 IED और कोडेक्स वायर किया बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : बड़ी खबर लोहरदगा से जहां नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बगड़ू थाना क्षेत्र के कोरगो जंगल से 200 आईईडी और कोडेक्स वायर बरामद किया है.

सुरक्षा बलों ने 200 मीटर कोर्डेक्स वायर भी बरामद किया है. इसे डिफ्यूज करने की पहल शुरु हो गई है. साथ ही नक्सलियों के हथियार, कारतूस, नक्सली साहित्य, पिठु, मोबाइल फोन,दवा और नक्सलियों के उपयोग के सामान बरामद हुआ है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबों पर पानी फेर दिया है. सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सलियों ने साजिश रची थी. सुरक्षाबलों के द्वारा सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें