Live

BIG BREAKING

पलामू में दो पक्षों में हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहां पांडू थाना क्षेत्र के कजरू कला गांव में विगत गुरुवार की शाम दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों से 5-5 व्यक्तियों को न्यायिक हिरासत में भेज दी है. फिलहाल अभी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है. वहीं पांडू पुलिस लगातार बस्ती में कैंप कर निगरानी कर रही है. अन्य30से40अज्ञात लोगों की पड़ताल जारी है.

बता दें कि गुरुवार की शाम रतनाग, रबरा ग्राम के रहने वाले मोटरसाइकिल पर सवार लगभग 10 युवकों ने भगवा झंडा लगाए कजरुकला के पुरानी मस्जिद की ओर से गुजर रहे थे. इसी बीच कुछ लोगों ने उन पर हमला करते हुए मोटरसाइकिल को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था एवं मोटरसाइकिल सवार लोगों से मारपीट की गई थी. घटना की जानकारी पाकर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने पांडू थाना पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें