Hindi News / नेपाल में सड़क हादसे में रक्सौल के 2 युवकों की मौत, 2 की...

BIG BREAKING : नेपाल में सड़क हादसे में रक्सौल के 2 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By:  |
big breaking

रक्सौल :नेपाल के पोखरा में सड़क हादसे में रक्सौल के 2 युवकों की मौत हो गई जबकि 2 युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों का इलाज नेपाल केगंडकी हॉस्पिटल में हो रहा है.

बताया जा रहा है कि रक्सौल के दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. रक्सौल के चार युवक नेपाल के गंडकी प्रदेश के कास्की जिला के पोखरा में पर्यटन के लिए गए थे. सड़क हादसे में चार युवकों में से दो की मौत हो गई. वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए.

नेपाल की पर्यटकीय नगरी पोखरा घूमने गए स्कॉर्पियों गाड़ी शुक्रवार की सुबह6बजे के कास्की जिला पोखरा महानगरपालिका वार्ड18से लेक तरफ जाने वाले सड़क खंड में फेवाताल में दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें चार लोग सवार थे. इसमें से दो युवकों की मौके पर मौत हो गई. दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का इलाज गंडकी हॉस्पिटल में किया जा रहा है.

इस संबंध में स्थानीय पुलिस अधिकारी दीपक प्रसाद रिजाल ने बताया कि शुक्रवार की सुबह में उक्त घटना हुई जिसमें दो की मौत हुई जबकि दो की हालत गंभीर है.

इनकी पहचान27वर्षीय अनमोल कुमार, 33वर्षीय सूरज कुमार जो गंभीर घायल है जबकि मृतक26वर्षीय प्रियांशु पांडे और26वर्षीय नवदीप कुमार यादव है. ये सभी रक्सौल के निवासी बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया गया. नेपाली कानून के अनुसार कार्यवाही करते हुए शव को परिजनों को सौंपने की प्रकिया की जा रही है.

रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट-