Hindi News / तीन टुकड़ों में मिला शव,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

गिरिडीह में किशोर की हत्या : तीन टुकड़ों में मिला शव,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

Edited By:  |
giridih mein kishore ki hatya giridih mein kishore ki hatya

गिरिडीह:जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के पहाड़पुर गांव में एक किशोर की हत्या कर शव के टुकड़े कर जमीन में दफनाने का मामला सामने आया है. गांव में एक इंसान का कटा हुआ पैर मिलने के बाद मामले का खुलासा हुआ. पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली एसडीपीओ जितवाहन उरांव,बेंगाबाद सीओ सफी आलम,इंस्पेक्टर बमबम सिंह,थाना प्रभारी अमन कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचकर मजिस्ट्रेट की निगरानी में जमीन खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया.एसडीपीओ जितवाहन उरांव ने बताया कि शव क्षत-विक्षत हालत में मिली है. पुलिस के अनुसार,प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है. मृतक की पहचान जमुई जिले के बिचकोडवा थाना क्षेत्र के मोरियाडीह गांव निवासी रविदास के 16 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि युवक रविवार शाम से ही अपने घर से लापता था,जिसे खोजते हुए परिजन उसकी प्रेमिका के गांव पहाड़पुर पहुंचे. जहां कटा हुआ पैर मिलने के बाद सन्देह गहराता गया और हत्या का खुलासा हुआ. घटना के बाद बेंगाबाद पुलिस कई संदिग्धों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है. पुलिस सभी बिन्दुओ पर छानबीन कर रही है.