Hindi News / 1006 पदों पर बहाली से जिलों से राजगीर तक मजबूत होगा प्रशिक्षण तंत्र

बिहार में खेल व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार : 1006 पदों पर बहाली से जिलों से राजगीर तक मजबूत होगा प्रशिक्षण तंत्र

Edited By:  |
bihar mai khel vyavasth ko milegi nayi rafataar bihar mai khel vyavasth ko milegi nayi rafataar

पटना:बिहार में खेल प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की खेल व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. खेल विभाग विभिन्न स्तरों पर कुल1006पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है. इन नियुक्तियों का उद्देश्य जिला स्तर से लेकर राज्य स्तरीय खेल संस्थानों तक प्रशासनिक व्यवस्था और प्रशिक्षण सुविधाओं को मजबूत करना है.

इन पदों में33जिला खेल पदाधिकारी, 380स्टेडियम प्रशिक्षक, 48राजगीर राज्य खेल अकादमी के कोच, 301बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा244बिहार खेल विश्वविद्यालय के पद शामिल हैं.

जिला खेल पदाधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई है. बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा ले चुका है और अब साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की जानी है. नियुक्ति के बाद जिलों में खिलाड़ियों की पहचान,प्रतियोगिताओं के आयोजन,प्रशिक्षण कार्यक्रमों और खेल योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी.

वहीं,राज्य में तैयार हो रहे इंडोर और आउटडोर स्टेडियमों को सिर्फ प्रतियोगिताओं के आयोजन स्थल के बजाय नियमित प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है. इसके लिए विभिन्न खेल विधाओं में380प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी.

राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी में48प्रशिक्षकों की बहाली से हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग को मजबूती मिलने की उम्मीद है. आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ प्रशिक्षित कोच उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को वैज्ञानिक और नियमित प्रशिक्षण दिया जा सकेगा.

इसके अलावा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और बिहार खेल विश्वविद्यालय में कुल545पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. संविदा और प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भी आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध कराने की तैयारी है.

खेल मंत्री श्रेयसी सिंह के अनुसार, इन नियुक्तियों से राज्य की खेल व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--