Hindi News / पटना के मनेर में महिला 3 बच्चों संग प्रेमी के साथ फरार, पुलिस...

BIG BREAKING : पटना के मनेर में महिला 3 बच्चों संग प्रेमी के साथ फरार, पुलिस ने चंडीगढ़ से किया बरामद

Edited By:  |
big breaking

पटना:बड़ी खबर पटना से है जहांमनेर में 3 बच्चों की मां घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गया. घटना के बाद परिजनों ने इसकी शिकायत मनेर थाने में दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरु की और लोकेशन ट्रेस करने के बाद महिला को चंडीगढ़ से तीनों बच्चों के साथ बरामद कर लिया है.

बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से अपने रिश्तेदार के संपर्क में थी. वह अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ भाग गई. इससे परिवार और समाज में चर्चा का माहौल बन गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार ने मनेर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की और लोकेशन ट्रेन करने में जुटी. पुलिस ने तकनीकी जांच और लोकेशन के आधार पर पंजाब के चंडीगढ़ में छापेमारी की. कार्रवाई के क्रम में महिला को उसके तीनों बच्चों के साथ बरामद कर लिया गया और मनेर लाया गया.

वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामदगी के बाद महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--