जमशेदपुर : पुलिस ने फिल्मी अंदाज में वारंटी को दबोचा,साइबर फ्रॉड के मामले में था फरार
जमशेदपुर: पुलिस ने कई मामलो में लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी अभिषेक कुमार को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया गया है.पुलिस को फिल्मी अंदाज मे बड़ा ऑपरेशन चलाना पड़ा. सीतारामडेरा, गोविंदपुर और सिदगोड़ा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सीतारामडेरा के नीतिबाग कॉलोनी में घेराबंदी कर आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी अभिषेक कुमार साइबर फ्रॉड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था. उसे पकड़ने के लिए पुलिस का यह ऑपरेशन सोमवार सुबह से लेकर दोपहर तक चलाना पड़ा तब जाकर सफलता मिली.
पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अभिषेक अपने नीतिबाग स्थित घर में मौजूद है. सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही अभिषेक पकड़े जाने के डर से एक मकान की छत से दूसरे मकान की छत पर कूदकर भागने लगा. भागते भागते वह पास की एक बहुमंजिला इमारत की पांचवी मंजिल के छज्जे पर जा पहुंचा. उसने छज्जे से छलांग लगाने की धमकी दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने संयम बरतते हुए काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित दबोच लिया. भागने के दौरान वह घायल भी हो गयी.
आरोपी परसाइबर फ्रॉड सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज
सीतारामडेरा पुलिस के अनुसार,अभिषेक कुमार के खिलाफ जमशेदपुर के विभिन्न थानों में साइबर फ्रॉड सहित कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था. सोमवार को चले कई घंटो के संयुक्त ऑपरेशन के बाद पुलिस को उसे दबोचने मे सफलता मिली. पुलिस अब उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही।





