Hindi News / बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य के 36 अधिकारियों का तबादला

BIG BREAKING : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राज्य के 36 अधिकारियों का तबादला

Edited By:  |
big breaking

पटना : बिहार सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (BAS) के 36 अधिकारियों का तबादला किया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है.

पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई है. अमिताभ सिंह को उप विकास आयुक्त, सिवान के पद पर तैनात किया गया है. अनिल कुमार को समाज कल्याण विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है. गिरिधारी लाल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है. फिरोज अख्तर को अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), कटिहार बनाया गया. आनंद प्रकाश को बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना में विशेष कार्य पदाधिकारी पद पर तैनाती मिली. राखी कुमारी को वरीय उप समाहर्ता, किशनगंज तथा मृदुला कुमारी को भवन निर्माण विभाग में उप सचिव बनाया गया.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-