Hindi News / चतरा में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम के साथ 2 तस्करों को...

BIG BREAKING : चतरा में पुलिस ने बड़ी मात्रा में अफीम के साथ 2 तस्करों को किया अरेस्ट

Edited By:  |
big breaking

चतरा : बड़ी खबर चतरा से आ रही है जहां पुलिस ने करीब 10 करोड़ 20 लाख रुपये के अफीम के बड़े खेप के साथ अंतरजिला गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. 204.4 किलो गिला अफीम,ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन,गैस सिलेंडर,गैस चूल्हा,इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन,100 पीस प्लास्टिक,वेटिंग जैक मशीन,25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी व ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा जब्त किया गया है.

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में गठित ईटखोरी थाना की पुलिस की स्पेशल टीम को कामयाबी मिली. पुलिस ने ईटखोरी थाना क्षेत्र के महुदा गांव से अवैध ब्राउन सुगर फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पंकज कुमार दांगी और धीरेंद्र दांगी नामक दो तस्करों को पकड़ा है. 204.4 किलो गिला अफीम, ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन, एक गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन, 100 पीस प्लास्टिक, वेटिंग जैक मशीन, 25.400 किलो मटमैला कपड़ा सना मिट्टी व ब्राउन सुगर बनाने में प्रयुक्त कपड़ा बरामद किया गया है. एसपी विकास पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है. अभियान में थाना प्रभारी सूर्यप्रताप सिंह समेत अधिकारी व जवान शामिल थे.