BIG BREAKING : 'बिहार पेंशन दिवस' पर मुख्यमंत्री ने 97.84 लाख लाभार्थियों के खाते में भेजे 1,423.94 करोड़ रुपये
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को लोक सेवक आवास स्थित'संकल्प'सभागार में97.84लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से1,423.94करोड़ रूपये की राशि का हस्तांतरण किया. इसके तहत तीनों राज्य पेंशन योजना में माह जून2026तथा तीनों एन०एस०ए०पी० पेंशन योजना में माह मई एवं जून, 2026की राशि सम्मिलित है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी तथा सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी जुड़े हुए थे.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए घोषणा की कि अब प्रत्येक माह की10तारीख को'बिहार पेंशन दिवस'के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के सभी पात्र पेंशनधारियों के बैंक खातों में पेंशन की राशि प्रत्येक महीने की10तारीख को डी०बी०टी० के माध्यम से पहुंच जाए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य के97.84लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में1,423.94करोड़ रूपये की राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डी०बी०टी०) के माध्यम से सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है. इस अवसर पर सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को बधाई देता हूँ. यह सरकार की पारदर्शी,जवाबदेह एवं तकनीक आधारित जनकल्याणकारी व्यवस्था का प्रमाण है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीब,बुजुर्ग,दिव्यांग एवं समाज के वंचित वर्गों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर कार्यक्रम तथा पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम के अवसर पर लोगों से संवाद कर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी के पात्र लाभार्थी छूटे नहीं,इसके लिए अभियान चलायें. जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं है उनका आधार जल्द लिंक करायें. उन्होंने कहा कि पेंशन वितरण समयबद्ध,पारदर्शी और शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए,ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक को सम्मानपूर्वक सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल सके.
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं,बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद नागरिक के सम्मान,सुरक्षा और आत्मविश्वास को सशक्त करना है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि400रूपये से बढ़ाकर1100रूपये किये जाने से लोगों के जीवन में बदलाव आया है. गरीब,वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों की सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध है.
कार्यक्रम के दौरान समाजिक सुरक्षा की निदेशक डॉ० प्रीति ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, समाज कल्याण मंत्री डॉ० श्वेता गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एच०आर० श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, समाजिक सुरक्षा की निदेशक डॉ० प्रीति सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं लाभार्थीगण जुड़े हुए थे.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-