BIG BREAKING : रिम्स में मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Edited By:
|
Updated :08 May, 2026, 03:30 PM(IST)
रांची: सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल यानी राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) से एक मरीज के आत्महत्या करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है. रिम्स के मनोरोग विभाग में भर्ती मरीज, विवेक कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार नशे की लत से ग्रस्ति था और उसे इसी समस्या के उपचार के लिए रिम्स में लाकर भर्ती कराया गया था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.