Hindi News / बिहार में 18 नए केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ

BIG BREAKING : बिहार में 18 नए केंद्रीय विद्यालय खुलने का रास्ता साफ

Edited By:  |
big breaking

पटना: राजधानीपटना से शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर सामने आई है. बिहार में 18 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है. राज्य के 12 जिलों में विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है,जबकि शेष 6 जिलों में भी जल्द जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है.

इन नए केंद्रीय विद्यालयों के शुरू होने से हजारों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा. साथ ही ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों के छात्रों को भी केंद्रीय विद्यालय जैसी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं अपने जिले में ही मिल सकेंगी. इससे शिक्षा के क्षेत्र में अवसरों का विस्तार होगा और सरकारी विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई मजबूती मिलेगी.

राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समन्वय से यह प्रक्रिया आगे बढ़ रही है. विद्यालय खुलने के बाद छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण,आधुनिक संसाधन और राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा.

बिहार में केंद्रीय विद्यालयों के विस्तार को शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है,जिससे आने वाले वर्षों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--