Hindi News / बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, कटिहार की विभिन्न नहर प्रणालियों के पुनर्स्थापन...

BIG BREAKING : बिहार कैबिनेट के 13 बड़े फैसले, कटिहार की विभिन्न नहर प्रणालियों के पुनर्स्थापन के लिए 35.81 करोड़ रुपये स्वीकृत

Edited By:  |
big breaking

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को राजधानी पटना स्थित मुख्य सचिवालय में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हुई. बैठक में कुल 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की बैठक में मंत्रीगण समेत वरीय अधिकारी मौजूद रहे.

बिहार कैबिनेट ने जल संसाधन, रोजगार, सिंचाई, एक्सप्रेसवे, एआई और सहकारिता समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है.

जानकीनगर शाखा नहर के पुनर्स्थापन के लिए 30.35 करोड़ रुपये मंजूर हुई.

कटिहार की विभिन्न नहर प्रणालियों के पुनर्स्थापन के लिए 35.81 करोड़ रुपये स्वीकृत.

दुग्ध उत्पादन और पशु उत्पादकता बढ़ाने के लिए63.92करोड़ की नस्ल सुधार योजना को मंजूरी.

बिहार पंचायती राज वित्त निगम के परिसमापन की कार्रवाई के प्रस्ताव को हरी झंडी.

336किलोमीटर लंबे बक्सर-भागलपुर सिक्स लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कोPPPमॉडल पर विकसित करने की मंजूरी.

कजरा सोलर पावर परियोजना की भूमि के लीज दस्तावेज पर स्टांप व निबंधन शुल्क में100%छूट.

आठ शहरों के अवर प्रादेशिक नियोजनालय अब जिला नियोजनालय के नाम से जाने जाएंगे.

मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना के तहत2026-27में11हजार नए नलकूपों के लिए83.60करोड़ रुपये मंजूर.

बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इकोसिस्टम के विकास के लिएTaiyo AI Indiaके साथMoUकी स्वीकृति.

गोदाम निर्माण योजना के लिए34.95करोड़ रुपये मंजूर,सहकारी समितियों को50%अनुदान मिलेगा.

मत्स्यजीवी सहकारी संघ और राज्य स्तरीय मत्स्यजीवी सहकारी परिसंघ के गठन को मंजूरी.

बिहार सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिली.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-