Hindi News / मोकामा जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर, रेलवे फाटक पर सोता...

BIG BREAKING : मोकामा जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही उजागर, रेलवे फाटक पर सोता मिला गेटमैन, रेल प्रशासन ने कर्मचारी को किया सस्पेंड

Edited By:  |
big breaking

पटना : बड़ी खबर बिहार के मोकामा से है जहां गेटमैन की लापरवाही से 3 ट्रेनें 10 मिनट तक एक ही स्थान पर रुकी रही. इसके कारण रेल ट्रैक पर ट्रेन रुक गई और फाटक बंद होने के चलते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई. दरअसल मोकामा जंक्शन के पास गेटमेन ने ड्यूटी के दौरान फाटक बंद कर सो गया. आखिर में दूसरे स्टाफ वहां जाकर देखा तब उसे पूरी बात की जानकारी मिली.

बताया जा रहा है कि मोकामा जंक्शन के पास पश्चिमी रेल गुमटी पर गेटमैन शिवा कुमार की पोस्टिंग थी. शनिवार रात 10 बजे से रविवार की सुबह 6 बजे तक की उसकी रात की ड्यूटी लगी थी. शिव कुमार तय समय पर ड्यूटी पर पहुंच गया. शनिवार की रात से शिवकुमार ने ठीक से ड्यूटी की. रविवार सुबह ट्रेन आने से पहले उसने फाटक भी बंद कर दिया. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो उम्मीद से परे था. करीब 10 मिनट तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें बीच रास्ते में रुकीं रही. रेल फाटक बंद रहने से सड़क पर लंबा जाम लग गया. वहीं रेल कंट्रोल के कई कॉल का भी जवाब नहीं मिला.दूसरे कर्मचारी को भेजकर रेलवे गेट खुलवाया गया. मौके पर गेटमैन सोता हुआ मिला. रेल प्रशासन ने गेटमैन शिव कुमार को सस्पेंड कर दिया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-