Hindi News / अनोखी लव स्टोरी ने मचाया धमाल, यश कुमार का जलवा बरक़रार

भोजपुरी फिल्म 'सर्वगुण संपन्न' का ट्रेलर Out : अनोखी लव स्टोरी ने मचाया धमाल, यश कुमार का जलवा बरक़रार

Edited By:  |
bhojpuri film sarvgun sampann ka trailer out

DESK : अजय श्रीवास्तव और प्रियंका रेवाड़ी निर्मित यश कुमार की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म सर्वगुण संपन्न का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कैप्टन वॉच हिट के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है, जो बेहद ही आकर्षक और लुभावना है। फिल्म की कहानी गूंगे लड़के और अंधी लड़की के बीच की है, जिसमें यश कुमार ने अपनी भूमिका एक बार फिर से शानदार निभाई है।


अपकमिंग फिल्म में यश कुमार के अपोजिट प्रियंका रेवाड़ी खुद नजर आई है और उन्होंने अंधी लड़की का किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म के ट्रेलर से देखकर लगता है कि दोनों की केमिस्ट्री भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है। यश कुमार की फिल्म सर्वगुण संपन्न को अजय श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है जिसके साथ यश कि एक और बेहतरीन फिल्म होने वाली है।

फिल्म को लेकर यश कुमार ने बताया कि इस फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूएगी। इसके संवाद इतने बेहतरीन है कि दर्शन बार-बार इस फिल्म को देखना चाहेंगे और इसकी प्रस्तुति का जवाब नहीं। इसलिए हम भोजपुरी के दशकों से कहना चाहेंगे कि यह फिल्म जब भी रिलीज हो आप अपने परिवार के साथ इसे देखें। यश कुमार ने कहा कि फिल्म में एक ऐसा मर्म छुपा है जो प्यार को अभिव्यक्त करता है। फिल्म सबको बेहद पसंद आए इसके लिए हम सबों ने बेहद मेहनत की है और अब आप से उम्मीदें हैं कि आप हमारी फिल्म को किस तरह से पॉइंट देते हैं।


बता दें कि सर्वगुण संपन्न में यश कुमार, प्रियंका रेवड़ी, धनंजय सिंह, रश्मी पाठक, सी.पी भट्ट आदि प्रमुख भूमिका में हैं। निर्माता अजय श्रीवास्तव और प्रियंका रेवड़ी हैं। संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया। कहानीकार अजय श्रीवास्तव हैं। पटकथा एवं संवाद सुरेंद्र मिश्रा और अजय श्रीवास्तव हैं । संगीत छोटे बाबा और गीतकार छोटू यादव हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, उधारी बाबू, प्रवीण शेलार हैं। डीओपी नित्यानंद त्रिपाठी हैं।