भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि की तैयारी : रांची नगर निगम ने समाधि स्थल के पास की साफ-सफाई
Edited By:
|
Updated :08 Jun, 2026, 05:35 PM(IST)
रांची: 09 जून को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. इससे पूर्व सोमवार को वार्ड-08 में लालपुर-कोकर मार्ग स्थित भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर रांची नगर निगम की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया गया. साथ ही विभिन्न आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई.
अपर नगर आयुक्त संजय कुमार ने निगम की टीम के साथ समाधि स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया गया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित नागरिकों के लिए स्वच्छ व व्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. मौके पर नगर प्रबंधक, सहायक अभियंता और निगम के अन्य कर्मी मौजूद रहे.