Live

भगवान विश्वकर्मा की रही कृपा

अचानक नदी की तेज धार में बह रहे 5 वाहन समेत 2 लोग बाल बाल बचे

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से जहांबसंतपुर पंचायत स्थित चुटुआ नदी के चुटुआ नाला पर स्थानीय लोग विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाड़ी को धोने पहुंचे थे. अचानक जलस्तर बढ़ने से 5 गाड़ियां पानी की तेज धार में बहने लगे. पांच गाड़ियों में से 2 वाहन चालक भी बहने लगे. फिर दोनों गाड़ी की छत पर सवार होकर मदद की गुहार लगाने लगे तब स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बचाया गया.

बताया जा रहा है कि बसंतपुर पंचायत में चुटुआ नदी स्थित चुटुआ नाला पर स्थानीय लोग विश्वकर्मा पूजा को लेकर गाड़ी को धोने पहुंचे थे. लेकिन अचानक जलस्तर बढ़ने से 5 गाड़ियां पानी की तेज धार में आ गई और ये गाडियां पुल से उतर कर नदी की तेज धार में बहने लगे. पांच गाड़ियों में से 2 वाहन चालक भी बीच पानी में फंस गये. फिर क्या था गाड़ी की छत पर सवार होकर सभी मदद की गुहार लगाने लगे तब स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को बचाया गया. बहने वाली गाडियों में ट्रैक्टर, बोलेरो, पे लोडर भी शामिल था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें