Hindi News / एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र भी दे सकेंगे थर्ड...

बीएएमएस छात्रों को पटना HC से राहत : एक या दो विषय में फेल होने वाले छात्र भी दे सकेंगे थर्ड ईयर की परीक्षा

Edited By:  |
bams chhatron ko patna hc se rahat

Patna : पटना हाईकोर्ट ने आयुर्वेद छात्रों को बड़ी राहत देते हुए आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी (एकेयू) को द्वितीय प्रोफेशनल परीक्षा में एक या दो विषय में फेल बीएएमएस छात्रों को चल रही तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा में बैठने की अनुमति दी. रवि रंजन एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर जस्टिस हरीश कुमार की एकलपीठ ने सुनवाई की.

आवेदकों ने अधिकांश विषयों में सफलता प्राप्त की थी, लेकिन एक-एक विषय में असफल रहे थे. सप्लीमेंट्री परीक्षा देने के बाद भी, जिसका परिणाम20अगस्त2026को घोषित हुआ, वे एक विषय में फेल रह गए.

विश्वविद्यालय ने दूसरी सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित करने से पहले ही तृतीय प्रोफेशनल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया, जिससे उनकी पढ़ाई जारी रखने पर रोक लग गई.

कोर्ट ने माना कि दूसरी सप्लीमेंट्री परीक्षा में देरी के लिए छात्र नहीं, बल्कि संस्थान जिम्मेदार है. यदि उन्हें परीक्षा में बैठने से रोका गया तो उनकी पढ़ाई को गंभीर और अपूरणीय क्षति होगी, उनका एक साल बर्बाद हो जाएगा.

कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और संबंधित कॉलेजों को आवेदकों सहित समान स्थिति वाले सभी छात्रों को जारी परीक्षा में बैठने देने का आदेश दिया. साथ ही किसी छात्र का कोई पेपर छूट गया है, तो उसके लिए अलग से परीक्षा आयोजित करें.

पटना से आनंद वर्मा की रिपोर्ट-