Hindi News / मंईयां योजना का लाभ नहीं मिलने पर आक्रोश,सूची से काट दिया गया नाम

गुस्से में बाघमार की महिला : मंईयां योजना का लाभ नहीं मिलने पर आक्रोश,सूची से काट दिया गया नाम

Edited By:  |
gussey mein baghmara ki mahila gussey mein baghmara ki mahila

धनबाद: बाघमारा प्रखंड के बौआकला उत्तर पंचायत क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सूची से नाम काट दी गई है. ये भुक्तभोगी महिलाएं प्रखंड कार्यालय और पंचायत सचिवालय की दौड़ लगाते लगाते थक चुकी है. दर्जनों की संख्या में महिलाएं बौआकला उत्तर पंचायत सचिवालय पहुंची. महिलाओं ने कहा कि हमलोगों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलता था, लेकिन हाल ही में हुए भौतिक सत्यापन में हमलोगों का नाम काट दिया गया. हमलोगों का नाम गलत तरीके से काटा गया. इन महिलाओं का कहना है कि हमलोग योग्य और पात्र लाभुक हैफिर भी हमलोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है. इसकी जांच होनी चाहिए.

महिलाओं ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना चालू कराने के लिए पंचायत सचिवालय का दौड़ लगाते लगाते थक चुकी हूं फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पायी है.