Hindi News / पटना पुलिस ने 4 गृहभेदन कांड में संलिप्त 1 अभियुक्त को दबोचा, चोरी...

बड़ी कामयाबी : पटना पुलिस ने 4 गृहभेदन कांड में संलिप्त 1 अभियुक्त को दबोचा, चोरी की ज्वेलरी और बड़ी मात्रा में कैश बरामद

Edited By:  |
badi kamyabi

पटना : बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पाटलिपुत्र पुलिस ने 4 गृहभेदन कांड का उद्भेदन करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए व्यक्ति के पास से चोरी की ज्वेलरी और नकद बरामद किया गया है.

मामले में सिटी एसपी सेंट्रेल दीक्षा ने बताया कि विगत माह पाटलिपुत्रा एवं श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र में गृहभेदन की कई घटनाएं सामने आई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के निर्देशन में कांड के सफल उद्भेदन हेतु विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें SIU एवं CCTVControlUnit को भी शामिल किया गया.

गठित टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर गृहभेदन की घटनाओं का सफल उद्भेदन करते हुए मामले में संलिप्त1अभियुक्त को नालंदा जिले से पकड़ा गया है.

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी के₹7,97,300/-नकद,चोरी के रुपयों से खरीदी गई एकiPhoneतथा1हैंड वॉच बरामद की गई.

साथ ही,चोरी के आभूषणों में सोने के2चैन, 1हाथ का कड़ा, 1ब्रेसलेट, 2जोड़ी कान के टॉप्स, 1जोड़ी हीरा जड़ित टॉप्स, 6लॉकेट तथा चांदी के1जोड़ी पायल, 1गाय की मूर्ति एवं2सिक्के बरामद किए गए हैं.

गिरफ्तार अभियुक्त का गृहभेदन के मामलों में काफी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी युवक का नाम मो० परवेज उर्फ कल्लू है.

गिरफ्तारी से पाटलिपुत्रा एवं श्रीकृष्णापुरी थाना के 04 गृहभेदन कांडों का सफल उद्भेदन किया गया है.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-