Live

अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

बेरमो में CISF ने खनन गतिविधियों पर लगायी रोक, तस्करों में मचा हड़कंप

A
archana singhलेखक


बेरमो : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.CISFक्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बीएंडके क्षेत्र के खासमहल इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है.


इसी सूचना परCISFने मामले की जानकारी सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL)प्रबंधन को दी. जिसके बादCISF, CCLप्रबंधनऔरस्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन गतिविधियों को बंद कराया. हालांकि, अवैध कोयला खनन का यह कोई पहला मामला नहीं है. आए दिन इस तरह का मामला सामने आता है. अवैध खनन की गतिविधियां लगातार सामने आती रही हैं.


स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अवैध खनन के पीछे के नेटवर्क पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी,तब तक लगाम लगा पानामुश्किल है. वहीं,CISFऔरCCLप्रबंधन ने अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी जारी रखने की बात कही है.


बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें