अवैध कोयला कारोबार पर शिकंजा
धनबाद में नहीं थम रहा कोयला का अवैध कारोबार, बरवाअड्डा में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप
धनबाद:जिले के वरिय पुलिस अधिक्षक प्रभात कुमार ने गुप्त सुचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की है. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी गांव में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने छापेमारी की. इस दौरान अवैध कोयला डिपो से करीब 60 टन कोयला जब्त किया गया. यह छापेमारी बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के नेतृत्व में की गई है.
बताया जा रहा है कि उक्त कोयला डिपो दिलीप चौधरी की जमीन पर काफी दिनों से चल रहा था. जिस पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है. वहीं, कोयला तस्करों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दिलीप चौधरी जिप सदस्य के पति हैं और लंबे अरसे से अवैध कोयला के कारोबार में संलिप्त है.
धनबाद से कुंदन विश्वकर्मा की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।