Hindi News / हिमंता सरकार में लोग नाराज चल रहे,जनता ने गरीबों को अनदेखा करने का...

असम सीएम पर प्रहार : हिमंता सरकार में लोग नाराज चल रहे,जनता ने गरीबों को अनदेखा करने का लगाया आरोप-शिल्पी नेहा तिर्की

Edited By:  |
assam cm par prahar

रांची: असम विधानसभा चुनाव की जंग में अपनी पूरी ताकत झोंकने के बाद कांग्रेस कोटे की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की झारखंड लौटने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. वह पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में असम चुनाव प्रचार में भागीदारी निभाने गई थी. शिल्पी तिर्की ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर जमकर प्रहार किया है. मंत्री ने कहा कि असम में कांग्रेस मजबूत फ्रंट में है, क्योंकि पिछले 10 सालों से हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार में लोग नाराज चल रहे हैं. कई सारे मुद्दे हैं जिस वजह से बीजेपी वहां कमजोर फ्रंट में है.

जनता मजबूत सरकार ढूंढ रही

शिल्पी नेहा तिर्की ने बताया कि हिमंता बिस्वा सरमा सरकार के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश है. चाय बागान में रहने वाले लोग असम के मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे हैं. वहां के मुख्यमंत्री द्वारा जो भी वादे किए गए थे उनमें से किसी भी वादे को पूरा नहीं किया गया. पिछले 10 वर्षों में सिर्फ चाय बगान को कमजोर करने की नीति लाई गई.वहां की जनता मजबूत सरकार ढूंढ रही है. अब गौरव गगोई के रूप में उनको वह चेहरा दिख रहा है.

आदिवासी समाज को नहीं दिया जा रहा हक

मंत्री ने बताया असम की वर्तमान बीजेपी सरकार पर लोगों ने गरीबों को अनदेखा करने का आरोप लगाया है. वहां की आदिवासी समाज को आज भी उसका हक नहीं दिया जा रहा है. वहीं. दूसरी तरफ उन्होंने कांग्रेस और जेएमएम के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर भी सफाई दी है. कहा कि महागठबंधन चुनाव अलग-अलग लड़ रहा हैं, लेकिन हमारा लड़ाई बीजेपी के खिलाफ है.

जनता बदलाव के मूड में है

उन्होंने असम के मुख्यमंत्री की पत्नी पर तीन-तीन पासपोर्ट रखना और विदेशों में संपत्ति अर्जित करने को लेकर भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री अपने कार्यशाली से आम जनता को परेशान कर रखा है, इसलिए इस बार जनता बदलाव के मूड में है.