अग्निवीर भर्ती -2027 : इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती का इंतजार हुआ खत्म, इस तिथि से शुरू हो रहा ऑनलाइन पंजीकरण

Edited By:  |
agniveer bharti

रांची: अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक )के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची (ARO) द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.ऑनलाइन पंजीकरण13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगा.योग्य पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के अंदर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकेंगे. आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक एवं सही तरीके से भरना अनिवार्य.

भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट एवं विस्तृत जानकारी के लिए नियमित रूप से Join Indian Army (JIA) वेबसाइट अवश्य देखें.